कृपया शहनाई वैवाहिक पोर्टल का उपयोग करने से पहले निम्न नियम एवं शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें। इस वेबसाइट का उपयोग करना एवं प्रोफाइल बनाना, इन सभी नियमों की सहमति माना जाएगा।
1. पंजीकरण (Registration)
यह वेबसाइट केवल मध्यदेशीय वैश्य समाज के सदस्यों के लिए समर्पित है।
रजिस्ट्रेशन के समय दी गई सभी जानकारी सही, पूर्ण और सत्य होनी चाहिए।
गलत, भ्रामक या अपूर्ण जानकारी देने पर प्रोफाइल हटाया जा सकता है।
2. उपयोग का उद्देश्य
यह पोर्टल समाज में विवाह हेतु योग्य वर–वधू के परिचय और समन्वय हेतु बनाया गया है।
पोर्टल का किसी प्रकार के व्यवसायिक, विज्ञापन, अनैतिक या व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं है।
3. उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी
आप अपनी जानकारी और पासवर्ड की सुरक्षा के स्वयं जिम्मेदार हैं।
किसी भी व्यक्ति या प्रोफाइल का अनुचित, गलत या अवांछित उपयोग कानूनन अपराध है।
किसी भी सदस्य का अपमान, बदनामी या गलत टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
4. जानकारी की सत्यता
पोर्टल पर उपलब्ध प्रोफाइल में दी गई जानकारी संबंधित परिवार/व्यक्ति द्वारा प्रदान की जाती है।
शहनाई पोर्टल किसी भी जानकारी की पूर्ण सत्यता, सटीकता या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
विवाह का अंतिम निर्णय परिवार स्वयं जांच–परख कर ही लें।
5. संपर्क एवं परिचय
किसी भी प्रोफाइल से संपर्क करने का अधिकार वेबसाइट प्रशासन की अनुमति के बाद दिया जा सकता है।
किसी भी सदस्य की जानकारी का दुरुपयोग करना सख्त प्रतिबंधित है।
6. फोटो / दस्तावेज़ अपलोड
अपलोड किए गए फोटो एवं दस्तावेज़ सभ्य, स्पष्ट और वास्तविक होने चाहिए।
अशोभनीय, आपत्तिजनक, फर्जी या किसी अन्य के अधिकारों का उल्लंघन करने वाला सामग्री तुरंत हटाई जाएगी।
7. प्रोफाइल हटाना
प्रत्येक सदस्य अपने खाते/डेटा को हटाने का अधिकार रखता है।
नियमों के उल्लंघन पर प्रशासनिक समिति स्वयं भी प्रोफाइल हटाने का अधिकार रखती है।
8. भुगतान / दान
पोर्टल पूरी तरह नि: शुल्क है।
समाज का कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से डोनेशन (दान) दे सकता है।
डोनेशन किसी सेवा के बदले नहीं है और यह पूरी तरह समाज सेवा के लिए उपयोग किया जाएगा।
9. सेवा में परिवर्तन
वेबसाइट प्रबंधन बिना पूर्व सूचना के सेवाओं, फीचर्स, नियमों या शर्तों में परिवर्तन करने का अधिकार रखता है।
किसी भी तकनीकी बाधा या रखरखाव के कारण सेवा अस्थायी रूप से बंद हो सकती है।
10. अस्वीकरण (Disclaimer)
शहनाई पोर्टल केवल परिचय का माध्यम है, विवाह की सफलता, शर्तों, समझौतों और जिम्मेदारी की जवाबदेही परिवारों की है।
किसी भी प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, भावनात्मक, कानूनी हानि के लिए पोर्टल या समिति उत्तरदायी नहीं होगी।
11. कानूनी प्रक्रिया
विवाद की स्थिति में निर्णय वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के संबंधित न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में होगा।