रिफंड एवं रद्द करने की नीति
शहनाई वैवाहिक पोर्टल एक पूर्णतः निःशुल्क सामाजिक सेवा मंच है। इस पोर्टल पर पंजीकरण (Registration), प्रोफाइल बनाना तथा उपलब्ध सेवाओं का उपयोग पूरी तरह निःशुल्क (Free of Cost) है। अतः रिफंड (Refund) एवं कैंसिलेशन (Cancellation) से संबंधित निम्न नीति लागू होती है:
1. पंजीकरण शुल्क (Registration Fee)
- इस पोर्टल पर पंजीकरण हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- इसलिए रिफंड (Refund) का कोई प्रावधान लागू नहीं होता।
2. दान (Donation) से संबंधित नीति
- समाज के सहयोग से प्राप्त दान (Donations) पूर्णतः स्वैच्छिक (Voluntary) होते हैं।
- दान समाज सेवा, तकनीकी रखरखाव एवं वैवाहिक परिचय कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाता है।
- दान स्वेच्छा से दिया जाता है तथा दान वापस (Refund) नहीं किया जाएगा।
3. प्रोफाइल रद्द / हटाना (Profile Cancellation / Delete)
- कोई भी सदस्य अपनी प्रोफाइल को कभी भी रद्द या हटाने का अनुरोध कर सकता है।
- प्रोफाइल हटाए जाने पर भी किसी प्रकार का रिफंड लागू नहीं होगा (क्योंकि कोई शुल्क नहीं लिया जाता)।
- प्रशासन नियमों के उल्लंघन या गलत जानकारी दिए जाने पर प्रोफाइल हटाने का अधिकार रखता है।
4. सेवा में बदलाव
- वेबसाइट या तकनीकी सेवाओं में किसी भी प्रकार का संशोधन, सुधार या परिवर्तन बिना पूर्व सूचना के हो सकता है।
- सेवा रुकने या तकनीकी समस्या की स्थिति में भी रिफंड लागू नहीं होगा।
5. विवाद की स्थिति
किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णय वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के न्यायालय क्षेत्राधिकार में होगा।
घोषणा:
शहनाई वैवाहिक पोर्टल किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेता, इसलिए Refund & Cancellation की आवश्यकता नहीं होती।
डोनेशन केवल समाज सेवा हेतु है और वापस नहीं किया जाएगा।
धन्यवाद
शहनाई - वैवाहिक पोर्टल (बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल)
“समाज की सेवा ही हमारा धर्म है”