Disclaimer

जिम्मेदारी अस्वीकरण
शहनाई वैवाहिक पोर्टल एक सामाजिक सेवा मंच है, जिसका उद्देश्य मध्यदेशीय वैश्य समाज के योग्य वर-वधू का परिचय कराना है। यह प्लेटफॉर्म केवल जानकारी साझा करने और संपर्क स्थापित करने का माध्यम है। विवाह संबंधी किसी भी निर्णय की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित परिवारों और व्यक्तियों की स्वयं की होगी।


1. जानकारी की सत्यता
  • वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफाइल, जानकारी, दस्तावेज़, आयु, फोटो, शिक्षा, व्यवसाय एवं पारिवारिक विवरण संबंधित व्यक्ति/परिवार द्वारा स्वयं प्रदान किए जाते हैं।
  • पोर्टल प्रबंधन इन जानकारियों की पूर्ण सत्यता, सटीकता, विश्वसनीयता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देता।
  • किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले परिवार स्वयं सत्यापन व जांच पूर्ण रूप से करें।


2. विवाह की सफलता
  •  इस पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से परिचय या सम्बंध स्थापित होना संपूर्णतः पारिवारिक चर्चा और सहमति पर आधारित होगा।
  •  विवाह की सफलता, शर्तें, या किसी भी प्रकार की वैवाहिक परिस्थिति के लिए पोर्टल, प्रबंधन समिति या बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल किसी भी रूप में जिम्मेदार नहीं होंगे।


3. आर्थिक / सामाजिक / मानसिक / कानूनी हानि
  •  इस पोर्टल के उपयोग से उत्पन्न किसी भी प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, भावनात्मक, मानसिक या कानूनी हानि के लिए पोर्टल प्रबंधन या संस्था उत्तरदायी नहीं होगी।
  •  उपयोगकर्ता अपनी जानकारी का उपयोग और साझा पूरी सावधानी एवं जिम्मेदारी से करें।


4. बाहरी उपयोग / दुरुपयोग
  •  किसी भी सदस्य के विवरण, मोबाइल नंबर, फोटो आदि का अनधिकृत उपयोग, व्यावसायिक उपयोग, धोखाधड़ी या दुरुपयोग कानूनन दंडनीय है।
  •  ऐसे मामलों में उत्तरदायित्व पूरी तरह उपयोगकर्ता पर होगा, न कि वेबसाइट या संस्था पर।


5. सेवा में परिवर्तन
  •  पोर्टल की सेवाएं समय-समय पर तकनीकी या प्रबंधन कारणों से बदल सकती हैं।
  •  यह प्लेटफॉर्म किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के अपनी सेवा रोक या संशोधित कर सकता है।


6. कानूनी अधिकार क्षेत्र
किसी विवाद की स्थिति में मामला केवल वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के न्यायालय क्षेत्राधिकार में माना जाएगा।


घोषणा :
शहनाई वैवाहिक पोर्टल एक निःशुल्क सामाजिक मंच है ,समाज की सेवा ही इसका एकमात्र उद्देश्य है।
जय गणिनाथ जी