Privacy Policy

Privacy Policy (गोपनीयता नीति)


प्रभावी तिथि : 26 नवम्बर 2025

डोमेन / संस्था : शहनाई - वैवाहिक पोर्टल ( https://shehnai.org/ )

संचालन एवं सहयोग : बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल

समर्पित समाज :मध्यदेशीय वैश्य समाज


गोपनीयता नीति


हम आपकी गोपनीयता का सम्मान करते हैं और आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहनाई वैवाहिक पोर्टल केवल मध्यदेशीय वैश्य समाज के वैवाहिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया एक नि: शुल्क (Free of Cost) प्लेटफॉर्म है। इस वेबसाइट पर दिए गए सभी डेटा का उपयोग केवल विवाह संबंधी परिचय और समन्वय के कार्य हेतु किया जाएगा।


1. जानकारी एकत्रित करना


जब आप रजिस्ट्रेशन करते हैं या अपना प्रोफाइल बनाते हैं, हम निम्न जानकारी एकत्रित कर सकते हैं:


* नाम, जन्म तिथि, आयु एवं लिंग

* पिता/अभिभावक का नाम ,मूल एवं विवरण

* पूर्ण पता / शहर / राज्य

* मोबाइल नंबर / व्हाट्सएप नंबर / ईमेल

* वैवाहिक स्थिति एवं पारिवारिक विवरण

* शिक्षा, व्यवसाय एवं आय से संबंधित जानकारी

* फोटो (यदि अपलोड किया गया हो)


यह जानकारी केवल समाज के योग्य उम्मीदवारों को विवाह हेतु उपलब्ध कराई जाएगी।


2. जानकारी का उपयोग


आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी का उपयोग निम्न उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:


* उपयुक्त जीवनसाथी खोजने में सहायतार्थ

* संपर्क एवं संचार हेतु

* समाज में वैवाहिक परिचय सम्मेलन या अन्य आयोजन की जानकारी देने हेतु

* डेटा विश्लेषण के लिए (गोपनीय रूप में)

* समाज के विकास एवं कल्याण संबंधी उद्देश्य


हम आपकी जानकारी किसी व्यवसायिक कार्य, मार्केटिंग या किसी बाहरी संस्था को नहीं बेचते।


3. जानकारी साझा करना


हम आपकी जानकारी केवल निम्न परिस्थितियों में साझा कर सकते हैं:


* जब आप अपनी प्रोफाइल सार्वजनिक करने की अनुमति देते हैं

* विवाह उद्देश्य से इच्छुक पक्षों को संपर्क उपलब्ध कराने हेतु

* यदि किसी कानूनी आदेश या सरकारी प्रक्रिया में आवश्यक हो


4. डोनेशन (दान)


यह पोर्टल मध्यदेशीय वैश्य समाज के लिए नि: शुल्क है।

समाज का कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से डोनेशन (दान) दे सकता है, जिसका उपयोग:


* वेबसाइट के संचालन एवं तकनीकी रख-रखाव

* सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम

* समाज के धार्मिक एवं सेवा कार्यों


में किया जाएगा। डोनेशन पूरी तरह स्वैच्छिक है और किसी सदस्य या परिवार पर अनिवार्य नहीं है।


5. सुरक्षा


* आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित सर्वर पर सुरक्षित रखी जाएगी।

* अनधिकृत पहुंच, दुरुपयोग और डेटा चोरी से बचाने के लिए तकनीकी सुरक्षा उपाय लागू हैं।

* उपयोगकर्ता को भी अपने पासवर्ड और OTP को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है।


6. फोटो एवं दस्तावेज़


* अपलोड की गई फोटो, दस्तावेज और विवरण केवल विवाह हेतु उपयोग किए जाएंगे।

* अवैध उपयोग पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


7. प्रोफाइल हटाना / डेटा हटाना


किसी भी सदस्य को अपना खाता या प्रोफाइल हटाने का अधिकार है।

आप अनुरोध देकर अपना डेटा स्थायी रूप से हटवा सकते हैं।


8. नीति में बदलाव


वेबसाइट संचालन समिति इस नीति में समय–समय पर संशोधन कर सकती है।

किसी भी बदलाव की सूचना वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।


9. संपर्क करें


यदि आपको गोपनीयता नीति से संबंधित कोई प्रश्न या सहायता चाहिए, संपर्क करें:


शहनाई ( https://shehnai.org ) – वैवाहिक पोर्टल 


संपर्क: -

ईमेल: -

वेबसाइट: - https://shehnai.org/


घोषणा : 


इस पोर्टल का उद्देश्य केवल समाज सेवा एवं विवाह परिचय कार्य है।

यह किसी भी तरह से व्यवसायिक या वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म नहीं है।


जय गणिनाथ जी 


समाज की सेवा ही हमारा उद्देश्य है।